21 Sep. 2026: नवीन शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों में शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती के पुनः विज्ञापन के संबंध में संशोधित कार्यक्रम की सूचना
समस्त संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि नवीन स्थापित शासकीय फिजियोथेरेपी महाविद्यालयों, छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक पदों पर संविदा भर्ती का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है।
इसके पश्चात् शेष रिक्त शैक्षणिक पदों के लिए पुनः विज्ञापन जारी कर प्राध्यापक (Professor), सह-प्राध्यापक (Associate Professor), सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) एवं ट्यूटर (Tutor) के पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
द्वितीय चरण की भर्ती प्रक्रिया हेतु पूर्व में निर्धारित भर्ती कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया का संशोधित कार्यक्रम एवं आवेदित अभ्यर्थियों की अनंतिम पात्रता सूची (Provisional Eligibility List) शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
अतः पुनः विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अनंतिम पात्रता सूची एवं संशोधित भर्ती कार्यक्रम के प्रकाशन तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आगामी सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।
|